{"_id":"6b0747c22217335d2a0a3c5b","slug":"locks-of-two-donation-boxes-at-a-temple-broken-rs-20000-stolen-case-registered-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-129430-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के दो दानपात्रों के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के दो दानपात्रों के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मांडौठी स्थित प्राचीन शिव मंदिर और हनुमान धाम के दो दानपात्रों के ताले तोड़कर चोर करीब 18 से 20 हजार रुपये की चढ़ावे की राशि चोरी कर ले गए। घटना 13 नवंबर की रात की है। मंदिर से जुड़े देवेंद्र ने गांव के ही रोहताश पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता देवेंद्र ने बताया कि उनके पूर्वज दादा सेवक राम ने धर्मशाला और प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण करवाया था। करीब पांच साल पहले उनके दिवंगत पिता ने मंदिर के पीछे 80 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा स्थापित करवाई थी। दादा सेवक राम के नाम से धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट भी पंजीकृत है। हर मंगलवार और पूर्णिमा को बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में पहुंचते हैं। ट्रस्ट की ओर से उन्हें प्रसाद वितरित किया जाता है।
आरोप है कि 13 नवंबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के दो दानपात्रों के ताले तोड़कर उनमें रखी चढ़ावे की राशि चोरी कर ली। देवेंद्र ने गांव के रोहताश पर शक जताते हुए जांच की मांग की है। थाना आसौदा एसएचओ जयभगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।