फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   teenager dead body thrown in the forest

किशोरी की हत्या कर जंगल में फेंका शव

Sat, 13 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
teenager dead body thrown in the forest
दस दिन पहले घर से लापता किशोरी का शव शनिवार को मझौवा जंगल में जंगली जानवर की मांद में मिला। चरवाहों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर रामशंकर यादव व शिवनारायन उर्फ हरि बाबा के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज किया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी सरदार सिंह की पुत्री सोनी सिंह (13) बीते तीन मई की दोपहर मां से खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब सोनी घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन पुलिस ने पिता की तहरीर पर सोनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। शनिवार दोपहर मकदूमपुर गांव से दूर स्थित मझौवा जंगल में जानवरों को चराने गए चरवाहों की नजर जंगल में जानवर की मांद पर पड़ी, जहां किशोरी का शव पड़ा था।

चरवाहों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच दूर-दराज के गांवों के साथ ही मकदूमपुर से पहुंचे सरदार सिंह ने शव की पहचान सोनी के रूप में की। एसओ जगदीशपुर राजकुमार यादव ने बताया कि पूर्व में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या व शव छिपाने की धारा में तरमीम कर  युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। एएसपी राहुलराज के नेतृत्व में स्वाट टीम के साथ ही पुलिस को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed