फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher dies in honeybee attack.

मधुमक्खियों के हमले से शिक्षक की मौत

Tue, 06 Oct 2015 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Tue, 06 Oct 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
सैंठा रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार से आयोजित पांच दिवसीय दक्षता विकास प्रशिक्षण में शामिल होने आए एक शिक्षक पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटने से गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 सैंठा रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छह से 10 अक्तूबर तक दक्षता विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से अर्थशास्त्र विषय के कुल 29 शिक्षकों को प्रतिभाग करना था। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 22 अध्यापक सोमवार को ही स्कूल पहुंच चुके थे। जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना बुलंदशहर में तैनात अर्थशास्त्र के सहायक अध्यापक मो. कुतबुल आलम मंगलवार सुबह नौ बजे प्रशिक्षण शुरू होने के कुछ देर बाद स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचे कुतबुल आलम अपना बैग रखने के लिए स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल (यहां प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों के रुकने की व्यवस्था थी) जा रहे थे।
विज्ञापन


 कुतबुल आलम ने जैसे ही हॉस्टल के दो गेटों में एक दरवाजे का बाहरी जालीदार गेट खोला तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। शिक्षक की चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे स्कूल प्रिंसिपल आरके मिश्र व अन्य शिक्षकों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक का इलाज शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के आदेश पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रिंसिपल ने बताया कि घटना की सूचना शिक्षक के दिल्ली में रहने वाले परिवारीजनों को दे दी गई है। शिक्षक का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. पीतांबर कनौजिया ने बताया कि मौत का कारण मधुमक्खियों के काटने के बाद ‘एनफायलेस्टिक शॉक’ लगना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed