फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher deprived of 25 thousand cash

धोखा देकर एटीएम से निकाले 25 हजार

Wed, 22 Jul 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 22 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन

लंभुआ (सुल्तानपुर ) रिटायर्ड शिक्षक को झांसा देकर एक युवक ने एटीएम से 25 हजार रुपये निकाल लिया। पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन



 चांदा कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक हवलदार उपाध्याय बीते सोमवार को तहसील मुख्यालय आए थे। उन्होंने एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रकम निकालने के लिए कार्ड लगाकर पिन इंटर किया था लेकिन पैसा नहीं निकला था। बाद में उन्होंने फिर रकम निकालने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद एक युवक ने उन्हें मदद का भरोसा देते हुए कार्ड मशीन में डाल दिया।
विज्ञापन


 आरोप है कि युवक ने  एटीएम को लॉक करके अपने पास रखा दूसरा एटीएम बेहद चतुराई से शिक्षक को थमा दिया। जैसे ही हवलदार मशीन से बाहर निकले तो उनके मोबाइल फोन पर 25 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। हवलदार पुन: मशीन केबिन में गए तो युवक गायब था। हवलदार ने पुलिस को युवक द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने कार्ड की जांच की तो मालूम चला कि उपरोक्त कार्ड जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमदेवा गांव निवासी विमल प्रजापति का है। पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के समीप विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed