फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student hit by a bat during match

मैच देखने गए छात्र का बैट से सिर फोड़ा

Fri, 20 Jan 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 20 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Student hit by a bat during match
बुरी तरह घायल - फोटो : अमर उजाला

मैच देखने गए छात्र का शुक्रवार की दोपहर प्ले ग्राउंड में मौजूद कुछ लड़कों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर छात्र के सिर पर युवकों ने बैट से प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। छात्र गिरकर बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने बेहोश छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव का है। 

विज्ञापन



डीहढग्गपुर गांव निवासी तालुकदार सिंह का पुत्र ऋषभ सिंह (16) सुभाष इंटर कॉलेज पलियागांव में कक्षा 11 का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह सरैया गांव में क्रिकेट मैच देखने गया था। मैच देखने के दौरान उसकी खेल मैदान में मौजूद कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर युवकों ने उसे बैट से मारना शुरू कर दिया। हमलावरों के प्रहार से उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। ऋषभ बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। खेल मैदान में मौजूद लोगों ने मारपीट की सूचना ऋषभ के परिवारीजनों को दी। सूचना पर घायल के दादा पृथ्वीराज सिंह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घायल ऋषभ ने बताया कि उसे कनरहिया टीम के कुछ लोगों ने मारा था। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed