{"_id":"6b044492dd79ba5dea002cc1","slug":"double-decker-bus-hits-flyover-woman-injured-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157009-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शंकराचार्य चौक पर डबल डेकर बस फ्लाईओवर से टकराई, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शंकराचार्य चौक पर डबल डेकर बस फ्लाईओवर से टकराई, महिला घायल
विज्ञापन
- ऊंचाई अधिक होने के बावजूद फ्लाईओवर के नीचे ले गया चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में शंकराचार्य चौक पर ओवरहाइट डबल डेकर बस चालक की लापरवाही के चलते हादसे का शिकार हो गई। फ्लाईओवर के नीचे से गुजरते समय बस का ऊपरी हिस्सा पियर कैप से जा टकराया। बस का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले हिस्से में सो रही एक महिला यात्री घायल हो गई। उसे मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, रविवार की रात अरुणाचल प्रदेश की एक निजी डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार आई थी। यहां से दिल्ली के लिए रवाना होते समय शंकराचार्य चौक पर पहुंचने पर चालक बस को हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से निकालने लगा। बस की ऊंचाई अधिक होने से ऊपरी हिस्सा फ्लाईओवर के पियर कैप से टकरा गया, जिससे ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
काफी देर तक फ्लाईओवर के नीचे बस फंसी रही। टक्कर के समय बस के पिछले हिस्से में सो रही महिला यात्री को चोट लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में एक महिला यात्री को मामूली चोटें आई हैं। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।