{"_id":"58ac71194f1c1b0653b24347","slug":"student-died-friends-portest","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोमती में डूबा इंजीनियरिंग छात्र, बिफरे साथी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमती में डूबा इंजीनियरिंग छात्र, बिफरे साथी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर उतारा गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएनआईटी के छात्र की मंगलवार की सुबह गोमती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन व पुलिस को दी लेकिन कोई समय से नहीं पहुंचा। इससे छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और वे सड़कपर उतर गए। छात्रों ने केएनआईटी से लेकर डीएम आवास तक की दुकानें बंद करवा दीं। साथ ही सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर डीएम, एसपी व कॉलेज प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। नाराज छात्रों ने मृतक के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये दिलाने की मांग की। डीएम-एसपी ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के नेवास गांव का संदीप यादव (22) पुत्र बसंत यादव केएनआईटी में बीटेक तृतीय वर्ष के छठवें सेमेस्टर का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह अपने सात-आठ दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। वह वलीपुर गांव (रेलवे ब्रिज) के पास नदी में नहाने के लिए घुसा। बाकी दोस्त बाहर ही खड़े थे। नहाते समय वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। उसे डूबता देख साथी छात्र सन्न रह गए।
विज्ञापन
छात्रों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब छात्रों ने केएनआईटी प्रशासन को सूचना दी। वहां से भी जब कोई नहीं पहुंचा तो छात्रों ने कॉलेज के साथियों को घटना से अवगत कराया। पुलिस व कॉलेज की उदासीनता की जानकारी मिलते ही छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए छात्रों ने केएनआईटी के पास सुल्तानपुर-फैजाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद कोतवाली पुलिस नदी के तट पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद छात्र का शव निकाला जा सका। छात्र का शव मिलने की जानकारी होने पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नाराज छात्रों का हुजूम शहर की ओर घूम पड़ा।