फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SP leader shot at, Trauma referred

चुनावी रंजिश में सपा नेता को मारी गोली

Fri, 30 Oct 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 30 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे समाजवादी पार्टी के अमेठी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को उनके घर के पास गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनके परिवारीजन व ग्रामीण दौड़े लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन


परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से उन्हें मुशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सपा नेता के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने भेटुआ ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के अमेठी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश यादव निवासी सुल्तानपुर थाना मुंशीगंज शुक्रवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे घर के पास बने प्रसाधन में नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली सपा नेता के पीठ में लगी और वे जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन व आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवारीजनों ने पहले 100 नंबर पर फोन किया। फोन नहीं उठने पर परिवारीजन आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से राकेश को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अमेठी सुभाषचंद्र प्रजापति, सीओ गौरीगंज अंशुमान मिश्र, एसओ मुंशीगंज प्रहलाद सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मुंशीगंज पुलिस ने राकेश के भतीजे विजय प्रताप यादव की तहरीर पर भेटुआ के ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश तिवारी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। एसपी हीरालाल ने बताया कि भेटुआ ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश तिवारी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed