{"_id":"59455b514f1c1b0c1c8b469b","slug":"some-people-beaten-women-baby-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से गर्भस्थ शिशु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से गर्भस्थ शिशु की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडपंप के बगल में गड्ढा खोदने से मना करने पर विपक्षियों ने एक गर्भवती महिला की पिटाई कर दी। आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर लेकर पहुंची महिला को पुलिस कर्मियों ने डाटकर भगा दिया। पिटाई से लगी चोट की वजह से शनिवार सुबह महिला का नौ माह का गर्भ गिर गया, जिससे शिशु की मौत हो गई।
चांदा पुलिस से कोई मदद नहीं मिलने पर पीड़िता शिशु के शव को लेकर एसपी दफ्तर पहुंच गई। एसपी दफ्तर में मौजूद सीओ बल्दीराय ने चांदा पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के छापर गोला गांव निवासी सुभाष की पत्नी गीता देवी नौ माह के गर्भ से थी। पिछली 12 जून की सुबह वह हैंडपंप पर पानी भर रही थी। तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंच गए और हैंडपंप के बगल गड्ढा खोदने लगे। गीता ने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पिटाई से गीता देवी को चोट लग गई। परिवारीजन पीड़ित महिला को लेकर चांदा कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने दूसरे दिन आने की बात कहकर वापस भेज दिया। पीड़िता लगातार कोतवाली जाती रही, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
15 जून को पीड़िता एक बार फिर कोतवाली पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने उसे डांटकर भगा दिया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। शनिवार सुबह गीता देवी का गर्भस्थ शिशु गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से कोई मदद नहीं मिलने पर पीड़िता शिशु के शव को लेकर एसपी दफ्तर पहुंच गई।
एसपी कूरेभार थाने में आयोजित समाधान दिवस में भाग लेने गए थे, लिहाजा दफ्तर में मौजूद सीओ बल्दीराय तौकीर अहमद पीड़ित महिला से मिले और समझाकर उसे शांत कराया। सीओ ने चांदा कोतवाली फोन कर तत्काल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।