फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   some bad people beaten Lekhpal in Tehsil

तहसील में दबंगों ने लेखपाल को पीटा

Sat, 21 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
some bad people beaten Lekhpal in Tehsil
छेड़खानी - फोटो : amar ujala

तहसील में बैठकर काम कर रहे एक लेखपाल की दबंगों ने पिटाई कर दी। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कागजात फाड़ डाले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जयसिंहपुर तहसील में राजस्व निरीक्षक के कमरे में शुक्रवार दोपहर शाहपुर लपटा गांव के लेखपाल अनिल पांडेय काम निपटना रहे थे।

विज्ञापन


तभी बृज मोहन पांडेय निवासी मोतिगरपुर और राज नारायण तिवारी निवासी कोल्हुआमऊ वहां पहुंच गए। बृज मोहन पांडेय ने लेखपाल अनिल पांडेय से मोतिगरपुर पटखौली की खतौनी देखने के लिए मांगा। लेखपाल ने बृजमोहन को थोड़ी देर बाद आने को कहा तो इससे नाराज बृज मोहन और राज नारायण तिवारी लेखपाल अनिल पर टूट पड़े।
विज्ञापन


कमरे में ही लेखपाल को जमकर पीटा। लेखपाल ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए कागजात फाड़ डाले। चीख-पुकार के बाद अन्य लेखपाल वहां पहुंचे तो दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित लेखपाल ने मामले की सूचना तहसीलदार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने तत्काल फोन से जयसिंहपुर कोतवाल तारा चंद्र पटेल को मामले से अवगत कराया। ताराचंद्र पटेल ने बताया कि पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर बृज मोहन पांडेय व राज नारायण तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, लेखपाल संघ ने इस मसले पर कड़ा रुख अख्तियार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed