फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Slaughter houses sealed

शहर में संचालित तीन  अवैध बूचड़खाने सील

Wed, 22 Mar 2017 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 22 Mar 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Slaughter houses sealed
संचालकों में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे तीन बूचड़खानों को प्रशासन ने सील कर दिया। बुधवार की सुबह प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की टीम छापे में तीनों बूचड़खाने अवैध पाए गए थे। प्रशासन ने बूचड़खाना संचालकों को चेतावनी देते हुए उन्हें अपने लाइसेंस के नवीनीकरण का मौका दिया है। 

विज्ञापन



 सूबे की सरकार के रुख के बाद बूचड़खानों को लेकर शासन के सख्त होते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया है। अधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद बुधवार की सुबह उप जिलाधिकारी सदर सलिल पटेल के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व कर्मियों की टीम ने शहर में कई जगह छापा मारा। शहर के प्यारेपट्टी रोड पर छापे के दौरान एक बूचड़खाना अवैध संचालित पाया गया। इसके बाद प्रशासन व पुलिस की टीम ने शहर के नार्मल चौराहे के पास छापा मारा।
विज्ञापन


छापे के दौरान नार्मल चौराहे के पास दो बूचड़खाने अवैध संचालित पाए गए। प्रशासन ने तीनों बूचड़खानों को सील कर दिया। एसडीएम सदर सलिल पटेल ने बताया कि तीनों बूचड़खानों के सेल के लाइसेंस जारी हुए थे। सेल के लाइसेंस की भी मियाद खत्म हो चुकी है। पशुओं के काटने का लाइसेंस किसी के पास नहीं है। बताया कि तीनों संचालकों को लाइसेंस को नवीनीकरण कराने का मौका दिया गया है। नवीनीकरण होने पर ये लोग मीट बेच सकेंगे लेकिन पशुओं की कटान नहीं कर सकेंगे। बूचड़खानों पर सुबह मारे गए छापे से इस कारोबार में लगे लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर बुधवार की सुबह अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में अवैध बूचड़खानों के संबंध में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। एडीएम प्रशासन शेषनाथ व एएसपी विनय कुमार सिंह ने दोनों अधिकारियों से शहर व देहात में संचालित बूचड़खानों की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed