फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Short circut creates fire

शॉर्ट सर्किट से दो बीघा  गेहूं की फसल राख

Tue, 25 Apr 2017 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 25 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Short circut creates fire
जल कर राख हुई फसल - फोटो : अमर उजाला

 अमेठी। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव राजापुर कल्यान मजरे शारदन में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना के घंटों बाद भी फायर की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।       

विज्ञापन


थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव राजापुर कल्यान मजरे शारदन निवासी शिवलाल करीब दो बीघा गेहूं की फसल की कटाई व बोझ बांधने का काम करवा रहे थे। मंगलवार दोपहर खेत के बीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण जब तक सीवान में पहुंचे आग ने दो बीघा गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग प
विज्ञापन


र काबू पाया लेकिन तब तक शिवलाल की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के घंटों बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। मामले की सूचना पर एसडीएम वेद प्रकाश मिश्र ने राजस्व निरीक्षक और हलका लेखपाल को क्षति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed