{"_id":"59c147c04f1c1b21688b56f5","slug":"short-circuit-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Amarujala Bureau
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों में दहशत
- फोटो : अमर उजाला
बस स्टेशन परिसर में मंगलवार को रोडवेज बस खड़ी करने को लेकर ड्राइवर व भवन का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के जेई के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर जेई ने बस में लगी केबल खींच ली, जिससे बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ड्राइवर ने मुस्तैदी दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू किया। मामले को लेकर घंटों अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है।
भवन के निर्माण का जिम्मा समाज कल्याण निगम को सौंपा गया है। निर्माणाधीन बस स्टेशन परिसर के अंदर बीते कुछ दिनों से रोडवेज की बसों को खड़ा करके सवारी भरी जाती है। इससे परिसर में यात्रियों से लेकर लोगों का आवागमन लगा रहता है। बस स्टेशन भवन के निर्माण की देखरेख कर रहे जेई इरशाद अहमद बेग परिसर के अंदर बसों को ले जाने से मना कर रहा था। फिर भी मंगलवार को दोपहर के समय ड्राइवर राजकुमार यादव रोडवेज बस को परिसर के अंदर खड़ा कर दिया था। इसको लेकर ड्राइवर व जेई में तीखी नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
वाद-विवाद बढ़ने पर जेई इरशाद अहमद बेग ने बस के अंदर घुसकर ड्राइवर की सीट के पास लगी केबल खींच ली।
कुछ देर बाद बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। ड्राइवर राजकुमार यादव ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। इसको लेकर परिसर में घंटे भर तक अफरातफरी मची रही। प्रभारी एआरएम एसएन शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वर्कशॉप में बस को भेजवाकर मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
इनसेट