फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : raid conducted at executive engineer premises;l 51 lakh cash found at his

बिहार: इंजीनियर के ससुराल में ईओयू की रेड, फ्लैट से मिले 51.50 लाख रुपये कैश; पांच ठिकानों पर छापेमारी

Thu, 08 Oct 2026 07:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के ससुराल स्थित फ्लैट पर छापेमारी की। नया टोला स्थित राधिका अपार्टमेंट से टीम ने 51.50 लाख रुपये नकद बरामद किए।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : raid conducted at executive engineer premises;l 51 lakh cash found at his
आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई

विस्तार

बिहार के भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की गई है। EOU की कार्रवाई बिहार के अलग-अलग जगहों के अलावा मुजफ्फरपुर जिले में योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जो वर्तमान में मुंगेर जिले में पदस्थापित हैं, नारद कुमार दास के ससुराल स्थित ठिकाने पर भी की गई। आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में 51 लाख रुपये से ज्यादा नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन

जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी के दौरान टीम को यह सफलता मिली। इस दौरान 51 लाख 50 हजार रुपये से ज्यादा नकदी बरामद की गई। वहीं, इस दौरान अपार्टमेंट में उनकी सास और पत्नी का भाई मौजूद थे। करीब छह घंटे की जांच के बाद टीम यहां से निकल गई।

विज्ञापन

आपको बता दें कि EOU की टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के बिहार के अलग-अलग जिलों मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर और पटना समेत कुल पांच ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी। इसमें आय से करीब 65 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मोहल्ले में स्थित राधिका अपार्टमेंट में सुबह करीब 7 बजे पहुंची टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर EOU की टीम ने छापेमारी शुरू की। इस टीम के साथ काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। टीम ने कमरे की तलाशी के दौरान 51 लाख 50 हजार रुपये नकदी बरामद की। इसके अलावा कोई अन्य ज्वेलरी नहीं मिली। इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया गया, जिसके बाद टीम ने नकदी जब्त कर ली और आगे की कार्रवाई में जुट गई।



ये भी पढ़ें- बिहार: किस आनंद मोहन, नीरज कुमार का पर्चा रद्द? पटना की स्नातक-शिक्षक MLC सीट पर बचे प्रत्याशियों का गणित क्या

इस पूरी कार्रवाई को लेकर आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक लोकसेवक के ससुराल स्थित फ्लैट में रेड की गई है। इस दौरान लोकसेवक नारद कुमार दास के सास-ससुर और उनका साला मौजूद था। जांच के दौरान 51 लाख 50 हजार रुपये नकदी बरामद की गई है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में जल्द ही विभाग के अधिकारी द्वारा जानकारी साझा की जाएगी।

 

आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई

 

आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई

 

आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed