{"_id":"ed39f754aa89fb58e64329b63bbc0dae","slug":"retired-army-officer-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी से 25 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी से 25 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे साइकिल सवार रिटायर्ड फौजी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के जोर पर 25 हजार रुपये लूट लिए। फौजी के विरोध करने पर बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी राम उजागिर ने शनिवार की दोपहर खरसोमा बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर पूर्वी ग्रामीण बैंक से 25 हजार रुपये निकाला था। अपरान्ह करीब तीन बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। वह अकोढ़ी गांव के पास पहुंचा था, तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। राम उजागिर कुछ समझते तब तक एक युवक ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया।
विज्ञापन
अचानक हुई इस घटना से वह सकते में आ गया। इसके बाद दोनों युवकों ने 25 हजार रुपये उससे लूट लिया। बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना गोसाईगंज थाने की पुलिस को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन