{"_id":"76db2a429bfa42c749074136fd13f3c4","slug":"railway-crossing-damaged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने तोड़ा समपार फाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने तोड़ा समपार फाटक
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फरक्का एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान दो युवकों ने मानव सहित समपार फाटक का बैरियर उठा दिया। लॉक बैरियर उठाए जाने से उसका रॉड बीच से ही टूट गया। गेटमैन ने जंजीर के सहारे फरक्का को वाराणसी की तरफ रवाना कराया। आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर बाइक चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भिवानी से माल्दा टाउन जा रही फरक्का एक्सप्रेस को करीब 11.30 बजे भदैंया स्टेशन से लंभुआ की तरफ रवाना किया गया। यात्री गाड़ी लंभुआ स्टेशन पहुंचने वाली थी इसी बीच गेटमैन ने समपार फाटक 59बी बंद कर दिया।
विज्ञापन
स्टेशन के पश्चिमी छोर का समपार फाटक बंद होते ही दो युवक बैरियर के पास पहुंचे और उसे उठाने लगे। गेटमैन के विरोध करने के बावजूद बाइक चालकों ने लॉक बैरियर उठा दिया। इससे बैरियर का रॉड बीच से ही टूट गया।
विज्ञापन