{"_id":"1a515822fc8f4a8bd35c972265c53848","slug":"put-poison-in-the-pond-killing-thousands-of-fish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डाला जहर, हजारों मछलियां मरीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डाला जहर, हजारों मछलियां मरीं
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी गंगाराम सोनकर गांव के बाहर अपने खाते की करीब एक बीघा जमीन पर तालाब खुदवाकर मत्स्य पालन का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने तालाब में रोहू, भाकुर, नैनी प्रजाति की मछलियों को पाला था।
बुधवार की देर रात शरारती तत्वों ने गंगाराम सोनकर के तालाब में जहर डाल दिया। बृहस्पतिवार की सुबह गंगा सोनकर तालाब पर पहुंचे तो सन्न रह गए। तालाब में मरी हुई मछलियां उतरा रही थीं। यह जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
पीड़ित ने इसकी सूचना सेमरी चौकी इंचार्ज धर्मराज उपाध्याय को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मत्स्य पालक ने मजदूरों की मदद से तालाब में मरी करीब 10 क्विंटल मछलियों को बाहर निकाला। साथ ही बची हुई मछलियों को बचाने के लिए तालाब में दवा डलवाई।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित मत्स्य पालक ने मछलियों को जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पीड़ित के मुताबिक मृत मछलियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। दो दिन पूर्व खेत की सिंचाई को लेकर गांव के एक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हुई थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत चौकी इंचार्ज सेमरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।