{"_id":"6af352f5c7aa53ab2c03a0b3","slug":"car-hits-pedestrian-laborer-he-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159874-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पैदल जा रहे पल्लेदार को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पैदल जा रहे पल्लेदार को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो- 25- आदेश मिश्रा। फाइल फोटो
हरदोई। सांडी नगर में सोमवार शाम पैदल जा रहे पल्लेदार को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पीलीभीत के द्वरियाकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया भगवंतपुर निवासी आदेश मिश्रा (45) रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में पल्लेदारी करते थे। उनकी शादी 22 साल पहले सांडी थाना क्षेत्र के रौरा गांव निवासी नीतू के साथ हुई थी। नीतू के मायके वाले अब शहर कोतवाली क्षेत्र के बाबा मंदिर के पास रहते हैं। छोटी दिवाली के दिन आदेश बाइक से ससुराल आए थे। यहां से वह अपने ससुर अशोक के साथ रौरा गए थे। सोमवार को वह रुद्रपुर जाने के लिए अकेले ही रौरा से हरदोई जाने के लिए निकले थे। सांडी में वह पैदल ही सड़क पार कर रहे थे।
इस दौरान पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। आदेश के कोई संतान नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार और चालक के बारे में जानकारी हुई है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।