{"_id":"6af352aceb8b0436c2088a7d","slug":"auto-rickshaw-overturns-while-trying-to-avoid-a-wild-boar-nine-injured-one-dead-etah-news-c-163-1-eta1014-159964-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जंगली सुअर को बचाने में पलटा ऑटो, नौ घायल, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जंगली सुअर को बचाने में पलटा ऑटो, नौ घायल, एक की गई जान
Tue, 10 Nov 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित सिंधावली गांव के पास पलटा ऑटो। संवाद
मिरहची। कासगंज हाईवे पर गांव सिंधावली के पास मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे सड़क पर अचानक जंगली सुअर आ गया। इसकी वजह से कासगंज की ओर से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार दो बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
गांव जखैरा थाना ढोलना जिला कासगंज निवासी अभिषेक ने बताया कि ऑटो मिरहची से एटा की ओर जा रहा था। ऑटो में उसकी पत्नी गिरिजा व बेटा कृष्णा, गोपाल, अंकुश और ग्रीशचंद्र सहित 10 लोग सवार थे। गांव सिंधावली के पास अचानक जंगली सुअर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क पर पलट गया।
यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए कुछ घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने घायल गोपाल, ग्रीशचंद्र व कृष्णा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। इसमें ग्रीशचंद्र निवासी पचौरा नगला कादरचौक जिला बदायूं की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। घायलों मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। कुछ घायलों को परिजन निजी अस्पताल में भी ले गए। संवाद