Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Home invasion in Hudina: Woman struck on the head with a stick; cash, a chain, earrings, and a mobile phone stolen.

Mahendragarh-Narnaul News: हुडीना में घर में घुसकर हमला, महिला के सिर पर डंडे से वार...नकद, चेन-कुंडल और मोबाइल लूटे

Tue, 10 Nov 2026 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Home invasion in Hudina: Woman struck on the head with a stick; cash, a chain, earrings, and a mobile phone stolen.
फोटो 02 मारपीट के दौरान घायल हुआ रविंद्र। संवाद
नारनौल। फैजाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हुडीना में घर में जबरन घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और कीमती सामान लूटने का मामला सामने आया है। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित रविंद्र ने एफआईआर में बताया कि उसका घर महेंद्रगढ़ रोड पर है। घटना के दिन परिवार के सभी सदस्य घर पर थे, तभी एक पिकअप, एक ट्रैक्टर और तीन से पांच अन्य गाड़ियों में सवार होकर कई लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपियों ने आते ही घर के मुख्य दरवाजे पर बैठे सुरेश कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार ओमप्रकाश, महिपाल और कमलजीत ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। शोर सुनकर रविंद्र बाहर आया तो महिपाल ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके टखने पर वार कर दिया जिससे वह गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आई रविंद्र की पत्नी निशा के सिर पर डंडे से प्रहार किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग दादी के साथ भी मारपीट की गई।
फैजाबाद चौकी इंचार्ज प्रीतम ने बताया कि घायलों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लूटपाट और बिजली काटी
आरोप है कि हमलावरों ने वीडियो बना रहे बेटे का मोबाइल, पत्नी के गले से सोने की चेन, कुंडल और पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने बिजली सप्लाई भी काट दी थी।

पड़ोसियों के आने पर भागे आरोपी
परिवार की चीख-पुकार सुनकर कविता, उर्मिला, सरला, बिमला, कृष्णा और अशोक सहित पड़ोसी मौके पर पहुंचे। भीड़ जुटती देख आरोपी भाग गए। डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed