फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against Principal after dispute.

फ्रेशर पार्टी में विवाद के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 15 Nov 2017 10:37 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 15 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Protest against Principal after dispute.
जमकर हुई नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

सीनियर छात्रों की ओर से जूनियर्स को दी गई फ्रेशर पार्टी के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रिंसिपल ने छात्रों के साथ न सिर्फ बदसुलूकी की बल्कि छात्रों को कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड से पिटवाया भी। इससे नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट के सामने प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस के समझाने-बुझाने पर छात्र शांत हुए। मामला मुंशीगंज स्थित एक इंस्टीट्यूट से जुड़ा है। 

विज्ञापन



मुंशीगंज क्षेत्र में स्थित एक इंस्टीट्यूट के जूनियर छात्रों को सीनियर छात्रों ने फ्रेशर पार्टी दी थी। सीनियर छात्रों ने प्रिंसिपल को कार्यक्रम का पत्र भी सौंपा था। इसी क्रम में बुधवार की शाम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी चल रही थी तभी प्रिंसिपल वहां पहुंच गए। आरोप है कि सीनियर छात्र डांस कर रहे थे। ये बात प्रिंसिपल को नागवार गुजरी और उन्होंने सीनियर छात्रों के साथ बदसुलूकी की। सीनियर छात्र शिवम, विपिन, आकाश, फहीम ने इसका विरोध किया तो प्रिंसिपल ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्डों को बुलाकर सबकी पिटाई करवा दी।
विज्ञापन


इससे नाराज सीनियर छात्रों ने कॉलेज गेट के सामने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष मुंशीगंज रामराज सरोज ने बताया कि उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को सीनियर छात्रों को थाने बुलाया गया है। यदि तहरीर देंगे तो केस दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed