{"_id":"e805b67495ec7b0a54771978067e2351","slug":"project-manger-attacked-and-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट मैनेजर को अगवा कर 8 लाख व स्कॉर्पियो लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोजेक्ट मैनेजर को अगवा कर 8 लाख व स्कॉर्पियो लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा-बांदा हाईवे के निर्माण कार्य में जुटे जेकेसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के एचआर मैनेजर और अकाउंटेंट को बुधवार देर शाम चार बदमाशों ने स्कार्पियो समेत अगवा कर लिया। बदमाश प्रोजेक्ट मैनेजर से साढ़े आठ लाख रुपये लूटने के बाद उनकी पिटाई कर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने जिले की घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया है।
विज्ञापन
टांडा से बांदा के लिए हाईवे बन रहा है। हाईवे निर्माण का कार्य जेकेसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को मिला है। बुधवार की देर शाम कंपनी के एचआर मैनेजर राजेश कुमार, अकाउंटेंट मुरली कृष्ण के साथ स्कार्पियो संख्या सीजी09एचए0989 से चालक अरविंद के साथ मुंशीगंज से वाया सुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे। स्कार्पियो मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार के पास पहुंची थी कि अचानक एक युवक वाहन के सामने आ गया। जैसे ही स्कार्पियो रुकी तो सड़क किनारे खड़े तीन अन्य युवक वहां दौड़ कर पहुंच गए।
विज्ञापन
चारों युवकों ने चालक अरविंद को वाहन से खींच कर नीचे फेंक दिया। वाहन में बैठे प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार और अकाउंटेंट जब तक कुछ समझते तीनों युवक पीछे सीट पर बैठ गए दोनों को कब्जे में ले लिया। चौथा युवक स्कार्पियो लेकर कर जामों-भादर मार्ग की ओर चल दिया। रास्ते में बदमाशों ने राजेश और मुरलीकृष्ण की पिटाई कर उनके पास रखे साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिए और उन्हें वाहन से नीचे फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से राजेश कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जिले की सीमा की घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की है। इस बाबत एसओ मुंशीगंज ने बताया कि लूट की वारदात हुई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन