फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police played havoc on X MLA's house

पूर्व विधायक के घर फिर पुलिस का तांडव

Mon, 11 Sep 2017 10:05 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 11 Sep 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Police played havoc on X MLA's house
लोगों ने बंद रखे बाजार - फोटो : अमर उजाला

वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों की पिटाई में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी करने पूर्व विधायक के घर रविवार की देर रात पहुंची पुलिस ने जमकर उत्पात मचाया। तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर घर में मौजूद राशन पलट दिया। पूर्व विधायक को एक कमरे में बंद कर घर में मौजूद दो युवतियों समेत पांच महिलाओं को जमकर पीटा। वहीं, पुलिस ने पूर्व विधायक के घर से अवैध शराब फैक्ट्री बरामद करने का दावा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर से रिवॉल्वर, रायफल व बंदूक भी बरामद की है। कोतवाल की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। विधायक के घर की गई पुलिसिया कार्रवाई से नाराज क्षेत्रीय लोगों के साथ ही व्यापारियों ने सोमवार को बगिया गांव बाजार बंद कर प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन

,

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बगिया गांव निवासी पूर्व विधायक व समाज कल्याण निर्माण निगम के अध्यक्ष रह चुके बसपा नेता राम रतन यादव के घर रविवार की देर रात करीब 11 बजे दरोगा व सिपाहियों की पिटाई के मामले में सीओ जयसिंहपुर डीपी शुक्ला के नेतृत्व में सात थानों की पुलिस ने महिला सिपाहियों के साथ दबिश दे दी। दबिश के दौरान पुलिस कर्मियों ने पूर्व विधायक की एसयूवी, कार व जीप क्षतिग्रस्त कर दी। घर में मौजूद सारा सामान तितर-बितर करने के साथ ही राशन पलट दिया। दूसरे व तीसरे तल पर मौजूद इंद्रावती (45) पत्नी राम भोर, सवित्री (40) पत्नी राम विशाल, मालती (41) पत्नी मनोराम, सोनम (22), प्रमिला (26) पुत्री मनोराम और बिंदू (21) पुत्री राम भोर की जमकर पिटाई की। पूर्व विधायक को दूसरे तल पर ही एक कमरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आठ सेट मोबाइल घर में घुसते ही छीन लिया और दो सेट जमीन पर पटक कर तोड़ डाला। 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात भी पुलिस कर्मियों ने लूट लिया। करीब तीन घंटे तक चले तांडव के बाद पुलिस कर्मियों ने घर में अवैध शराब की फैक्ट्री बरामद करने का दावा करते हुए भारी मात्रा में लहन, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और 2306 शीशी देसी शराब बनी हुई बरामद किया। देसी शराब बनाने के आरोप में पूर्व विधायक के बेटे मनोराम, राम भुअर व राम आधार पुत्र श्रीराम व राजेश पुत्र मनोराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घर से एक रिवॉल्वर, रायफल
विज्ञापन
विज्ञापन


व बंदूक भी बरामद की। बरामद असलहों की जांच चल रही है। जयसिंहपुर कोतवाल रामबाबू पटेल की तहरीर पर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाने व शराब बरामद करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि इनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को पूर्व विधायक के घर हुए तांडव की सूचना पाते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग घर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों ने भी बगिया गांव बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed