{"_id":"58c4291e4f1c1be618dc45e8","slug":"police-lathicharged-the-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समर्थकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई चोटिल
Amarujala Bureau
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर। मतगणना स्थल अमहट में दक्षिणी गेट पर नारेबाजी कर रहे भाजपा व सपा समर्थकों पर पुलिस तथा सुरक्षा बल के जवानों ने जमकर लाठियां भांजी। जिले की चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत से उत्साहित समर्थकों ने केंद्रीय विद्यालय अमहट के सामने वाले गेट पर नारेबाजी व अबीर-गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच इसौली विधानसभा क्षेत्र के सपा समर्थक अपने प्रत्याशी की बढ़त को लेकर नारेबाजी करने लगे। समर्थकों के आपस में उलझने की नौबत देख पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इस दौरान कई समर्थक गिरकर चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन