{"_id":"6b083a51ae81b52cbe0e3529","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113114-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठेली को टक्कर मार नाले की दीवार तोड़ पेड़ से टकराई कार, ज्वेलरी कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठेली को टक्कर मार नाले की दीवार तोड़ पेड़ से टकराई कार, ज्वेलरी कारोबारी की मौत
विज्ञापन
फोटो--
- हादसे में दो ठेली संचालक भी घायल, उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- सेक्टर-150 की जेपी अमन सोसाइटी में रहते थे मृतक ज्वेलर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे ठेली लगाकर सामान बेच रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार नाले की दीवार तोड़ते हुए पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ की टहनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के अगले दोनों पहिये नाले की दीवार पर चढ़ गए। गनीमत रही कि कार पूरी तरह नाले में नहीं गिरी। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। दोनों घायल ठेली संचालकों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की पहचान सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसाइटी, नोएडा निवासी गगन सेठ (50) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गगन सेठ दिल्ली में ज्वेलरी का कारोबार करते थे। दिल्ली में उनकी जूलरी की अपनी दुकान है। वह सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में परिवार के साथ रहते थे। बुधवार देर रात काम खत्म करने के बाद वह कार से घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसा रात करीब 12:30 बजे नॉलेज पार्क-3 में विद्यापीठ डिकैथलॉन के सामने हुआ। पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि ग्लैंजा कार (डीएल 10 सीजेड 2817) तेज रफ्तार में थी। चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार ने पहले सड़क किनारे ठेली लगाकर सामान बेच रहे दो लोगों को टक्कर मारी। इसके बाद नाले की दीवार से जा टकराई और उसे तोड़ते हुए पेड़ से भिड़ गई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पेड़ की टहनी भी टूट गई। हादसे में चालक गगन सेठ (50), ठेली संचालक राजकुमार निवासी गांव टडिया मोहसीम, थाना नवाबगंज, बरेली और सुधीर निवासी एत्मादपुर, थाना कलान, शाहजहांपुर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। गगन सेठ को नॉलेज पार्क स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, दोनों ठेली संचालकों की हालत स्थिर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
परिजन का रो-रोकर बुरा हाल : हादसे के समय कार में ज्वेलर कारोबारी अकेले सवार थे। पुलिस को आशंका है कि वह किसी पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। हालांकि, परिजन भी यह स्पष्ट नहीं कर सके कि वह देर रात सूरजपुर की ओर से नॉलेज पार्क-3 स्थित डिकैथलॉन के पास किस काम से पहुंचे थे। हादसे की सूचना मिलते ही गगन के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। हादसा इतना भीषण था कि बृहस्पतिवार सुबह वहां से गुजर रहे राहगीर भी अपने वाहन रोककर दुर्घटना की वजह जानने लगे। सड़क पर वाहनों के रुकने से मार्ग पर यातायात का दबाव बना रहा।