Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Six security guards are stationed in the park 24 hours a day: DDA

पार्क में 24 घंटे तैनात रहते हैं छह सुरक्षा गार्ड : डीडीए

Thu, 26 Nov 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Six security guards are stationed in the park 24 hours a day: DDA
बच्ची के साथ पार्क में दुष्कर्म पर डीडीए का पक्ष
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत नगर के पार्क में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। डीडीए का दावा है कि पार्क में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सक्रियता दिखाकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डीडीए ने दावा किया कि करीब 22.80 एकड़ में फैले इस पार्क में आगंतुकों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पार्क में 47 लाइटें चालू हालत में हैं। चारदीवारी, प्रवेश और निकास के लिए गेट तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं। पार्क में 24 घंटे छह सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। प्रत्येक शिफ्ट में दो गार्ड ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं। डीडीए ने बताया कि पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाता है। पार्कों में सुरक्षित माहौल बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। इस मामले में जांच और आगे की कार्रवाई के लिए डीडीए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed