{"_id":"58b85cdf4f1c1b603e830717","slug":"police-constable-reached-police-lines-said-minister-did-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाकर्मी पहुंचे पुलिस लाइंस बोले-मंत्री गायत्री फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षाकर्मी पहुंचे पुलिस लाइंस बोले-मंत्री गायत्री फरार
amar ujala
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी लखनऊ के पत्र लिखते ही परिवहन मंत्री के साथ गायब चल रहे उनके सुरक्षा कर्मी बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस पहुंच गए। वाई श्रेणी सुरक्षा प्राप्त मंत्री के साथ लगे छह पुलिस कर्मियों ने बृहस्पतिवार को अमेठी पुलिस लाइंस में आमद दर्ज कराते हुए असलहा जमा कर दिया।
सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि दो दिनों से उन्हें भी मंत्री खोजे नहीं मिल रहे हैं। सूबे के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को शासन ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। मतदान के बाद से ही सुरक्षा में लगे छह कर्मियों के साथ मंत्री का पता नहीं चल रहा था।
बुधवार को एसएसपी लखनऊ ने अमेठी एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा में लगे कर्मियों का ब्यौरा मांगा था। एसएसपी लखनऊ के पत्र लिखते ही मंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी बृहस्पतिवार को अचानक प्रगट हो गए।
विज्ञापन
इनमेें तीन हेड कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को अमेठी पुलिस लाइंस में प्रतिसार निरीक्षक के पास आमद दर्ज कराते हुए असलहा जमा कर दिया। अब सवाल उठता है कि आखिर सुरक्षा में लगे कर्मियों ने मंत्री को कब और कहां छोड़ा।
पुलिस अधीक्षक अनीस अंसारी ने बताया कि मंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को दो दिन से मंत्री खोजे नहीं मिल रहे थे। लिहाजा सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस लाइंस में आमद दर्ज करा दी है।