{"_id":"586bd4364f1c1b47551586c4","slug":"pharamasist-thrashed-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में घुसकर फार्मासिस्ट को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में घुसकर फार्मासिस्ट को पीटा
Amarujala Bureau
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
अराजकतत्वों ने सोमवार देर रात जिला अस्पताल में घुसकर फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी। हल्ला-गुहार पर जब तक लोग पहुंचते हमलावर फरार हो गए। साथी की पिटाई से स्वास्थ्य कर्मियों में रोष फैल गया। चिकित्सकों समेत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवा ठप कर चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार कर दिया। लोगों की परेशानी को देखते हुए एक घंटे बाद इमरजेंसी सेवा बहाल कर दी गई लेकिन अन्य सेवाएं मंगलवार शाम तक नहीं बहाल हो सकीं।
विज्ञापन
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से मरीजों और तीमारदारों को परेशानियां उठानी पड़ीं। फार्मासिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हमले की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट ओम प्रकाश पांडेय सोमवार की रात इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर थे। उनके साथ डॉ. इंद्रसेन गौतम भी मौजूद थे। रात करीब 11.30 बजे कुछ अराजक तत्व इमरजेंसी कक्ष में दाखिल हुए। अराजक तत्वों ने फार्मासिस्ट ओम प्रकाश पांडेय को इमरजेंसी कक्ष से बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से ओम प्रकाश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हल्ला-गुहार पर जब तक लोग पहुंचते हमलावर फरार हो गए। सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घटना से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने इमरजेंसी समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। मरीजों की परेशानी को देख करीब एक घंटे बाद इमरजेंसी सेवा बहाल कर दी गई लेकिन अन्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करने व पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों का आक्रोश शांत हुआ हालांकि मंगलवार शाम तक स्वास्थ्य सेवाएं बहाल नहीं हो सकी थीं।