{"_id":"571cf8294f1c1b742f8b5316","slug":"petrol-pump-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र डकैतों ने पेट्रोल पंप पर बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र डकैतों ने पेट्रोल पंप पर बोला धावा
Amarujala Bureau
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहर के पेट्रोल पंप पर शनिवार रात तीन बाइक से पहुंचे नौ सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैत एक पंपकर्मी के पास मौजूद आठ सौ रुपये ही छीन पाए थे कि अन्य पंप कर्मी मौके पर पहुंच गए। पेट्रोल पंप कर्मियों के दौड़ाने पर डकैत भाग निकले।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहर के पूर्वी छोर पर अनुपम पांडेय का पेट्रोल पंप है। शनिवार रात करीब 8:15 बजे तीन बाइक से आए नौ डकैतों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। बाइकों के खड़ी होते ही उससे उतरे नौ बदमाशों में एक ने पेट्रोल डालने के लिए आए एक सेल्समैन को पकड़कर उसके पास मौजूद आठ सौ रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
बदमाश आगे बढ़कर पंप के कार्यालय में घुस पाते इससे पहले सेल्समैन ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो पंप पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया। एक साथ कई कर्मियों को अपनी ओर बढ़ते देख बदमाश पहले से स्टार्ट कर खड़ी बाइकों पर बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन