{"_id":"58a48a564f1c1ba340d85acb","slug":"people-whose-shouting-support-of-candidate-beaten-other-persone","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी कर रहे समर्थकों की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारेबाजी कर रहे समर्थकों की पिटाई
amar ujala
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने अतरसुमा गांव के पास हमला कर दिया। कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। प्रत्याशी के सामने ही उनके समर्थकों को हमलावरों ने अतरसुमा मोड़ के पास पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। घायल मनीराम की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सूर्यभान सिंह बुधवार दोपहर समर्थकों के साथ धनपतंगज विकास क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे। कूरेभार अतरसुमा गांव के पास भाजपा प्रत्याशी के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। इस पर कुछ लोगों ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद विपक्षियों ने भाजपा प्रत्याशी समर्थकों पर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने भाजपा समर्थक मनीराम गुप्ता (45) निवासी अतरसुमा व कनैला गांव निवासी संतोष मिश्र (30) को जमकर पीटा। मारपीट से धनपतगंज में अफरातफरी का मच गई। इसी बीच सूर्यभान सिंह ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। सीओ बल्दीराय तौकीर अहमद ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीओ को भाजपाइयों ने घटना के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष कूरेभार नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना के बाबत भाजपा प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने कहा कि उनका चुनाव प्रभावित करने की साजिश की जा रही है। बाद में पुलिस ने अशोक मिश्रा निवासी चमरूपुर थाना कूरेभार, संजू, रंजू, पिंटू सोनी, मंटू मौर्या व भोला सोनी निवासी धनपतगंज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।