फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People start preparation of Dala chhath

डाला छठ को लेकर सजने लगा सीताकुंड घाट

Thu, 03 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
People start preparation of Dala chhath
डाला छठ को लेकर आदि गंगा गोमती का सीताकुंड घाट बृहस्पतिवार से सजने लगा। शुक्रवार से चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजन में छह व सात नवंबर को सीताकुंड घाट पर दो दिनों तक पूजा-पाठ की धूम रहेगी। डाला छठ के धार्मिक अनुष्ठान को देखने के लिए घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन


पति के दीर्घायु और संतान सुख की कामना का पर्व डाला छठ इस बार शुक्रवार से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पूजा की जाएगी। व्रत की सारी तैयारियां पूरी कर घर की साफ-सफाई की जाएगी। शनिवार को खरना पूजा के साथ 36 घंटों का उपवास शुरू होगा।
विज्ञापन


सूर्यास्त के बाद व्रत रखने वाले विशेष रूप से तैयार भोजन ग्रहण करेंगे। त्योहार की मुख्य रौनक छह व सात नवंबर को देखने को मिलेगी। छह नवंबर रविवार को आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट पर व्रत रखने वाली महिलाएं पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed