{"_id":"6b0415890fc988f92105c340","slug":"female-naxalite-vinita-bharti-arrested-begusarai-bihar-news-munger-news-c-1-1-noi1563-4962494-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: एक लाख की इनामी महिला नक्सली विनीता बेगूसराय से गिरफ्तार, अलग-अलग नाम से दे रही थी पुलिस को चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: एक लाख की इनामी महिला नक्सली विनीता बेगूसराय से गिरफ्तार, अलग-अलग नाम से दे रही थी पुलिस को चकमा
Mon, 23 Nov 2026 04:11 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:11 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय में एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली विनीता भारती को गिरफ्तार किया है। वह श्वेता, अनीता, प्रतिमा और कल्पना समेत कई नामों से पहचान बदलकर रह रही थी। पुलिस को पांच गंभीर मामलों में उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार नक्सली विनीता भारती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय जिले में विशेष कार्यबल और जिला आसूचना इकाई की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली गांव में छापेमारी कर इस कुख्यात महिला नक्सली को धर दबोचा।
पकड़ी गई महिला नक्सली की पहचान विनीता भारती के रूप में हुई है, जो श्वेता, अनीता, प्रतिमा और कल्पना जैसे कई अलग-अलग नाम बदलकर लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही थी। पुलिस मुख्यालय की ओर से उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और पांच अलग-अलग गंभीर मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पकड़ी गई इनामी महिला नक्सली विनीता भारती मूल रूप से दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित लालपुर शिवराम गांव की रहने वाली है। वह मृत नक्सली अमरलाल देव उर्फ नकुल की पत्नी है। बिहार पुलिस मुख्यालय की अभियान (एसआईजी) शाखा ने 4 मई को उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह लंबे समय से विभिन्न मामलों में फरार चल रही थी और पुलिस की रडार पर थी। आरोपी महिला नक्सली लगातार अपना नाम और पहचान बदलकर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने की कोशिश कर रही थी। लेकिन आधुनिक तकनीक, सर्विलांस और सटीक सूचना तंत्र के कारण उसकी चालें पूरी तरह नाकाम साबित हुईं।
विज्ञापन
उत्तर बिहार में फैला था नेटवर्क
पुलिस सूत्रों के अनुसार विनीता भारती का आपराधिक और नक्सली नेटवर्क केवल एक जिले तक सीमित नहीं था। अपनी पुरानी पृष्ठभूमि के साथ-साथ वह उत्तर बिहार के कई हिस्सों में माओवादियों की गतिविधियों और संगठनात्मक संपर्कों से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई थी। मृत नक्सली अमरलाल देव से जुड़े संबंधों के कारण भी सुरक्षा बल उसके संपर्कों को अत्यंत संवेदनशील मानकर जांच कर रहे हैं। बरौनी के बथौली गांव में उसके छिपे होने की पुख्ता और सटीक जानकारी मिलने के तुरंत बाद एसटीएफ तथा डीआईयू की संयुक्त टीम ने अत्यंत गोपनीय तरीके से इलाके की घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।
पूछताछ से हो सकते हैं अहम खुलासे
इनामी महिला नक्सली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां कई अहम सवालों के जवाब तलाशने में जुट गई हैं। पुलिस गहन जांच कर रही है कि वह बेगूसराय के बरौनी क्षेत्र में किस विशेष मकसद से शरण लिए हुए थी और क्या वह पुराने नक्सली नेटवर्क या किसी सक्रिय कड़ी को फिर से जोड़ने की कोशिश में थी। साथ ही, फरारी की अवधि के दौरान उसे किन-किन ठिकानों पर पनाह दी गई और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस उससे जुड़े पुराने दस्तावेज और मामलों की फाइलों की जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में कई अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है।