{"_id":"5750658d4f1c1b4366109773","slug":"pawan-died-due-to-strike-in-trauma-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा सेंटर में हड़ताल के चलते गई पवन की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉमा सेंटर में हड़ताल के चलते गई पवन की जान
Amarujala Bureau
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा के कोइरीपुर में रंगदारी देने से इंकार करने पर बदमाशों द्वारा मारी गई गोली से घायल पवन की जान बच सकती थी लेकिन ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में चिकित्सकों की हड़ताल से उसका इलाज समय से शुरू नहीं हो सका। परिवारीजन जहां-तहां भटकते रहे और उसकी मौत हो गई। उसकी मां एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया कोइरीपुर के हनुमान नगर मोहल्ले में व्यवसायी मदनलाल से बीते मंगलवार को बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। रंगदारी देने से इंकार करने पर बदमाशों ने मदनलाल के बेटे श्रवण, पवन और पत्नी श्यामा देवी को गोली मार दी थी। गोली लगने से श्रवण की मौत हो गई थी, जबकि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पवन और श्यामा देवी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिवारीजन पवन और श्यामा देवी को लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे, लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं। परिवारीजन चिकित्सकों के सामने दोनों के इलाज के लिए मिन्नतें करते रहे, लेकिन धरती के भगवान का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन
थक-हारकर परिवारीजन दोनों को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया जबकि श्यामा देवी आज भी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।
बॉक्स