{"_id":"59e4de624f1c1b60678b5fcc","slug":"pashushala-set-ablaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने पशुशाला में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने पशुशाला में लगाई आग
Amarujala Bureau
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनाथपुर गांव में रविवार की देर रात शरारती तत्वों ने एक पशुशाला में आग लगा दी। मवेशियों की चीख सुनकर नींद से जागे किसान ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर पशुशाला की आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो मवेशियों की मौत हो चुकी थी। पशुशाला के पास ही रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का राशन भी जल गया। किसान ने एक युवक के खिलाफ आगजनी की तहरीर दी है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर गांव में पश्चिम दिशा में लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर बाबूलाल यादव की पशुशाला और ट्यूबवेल है। बाबूलाल प्रतिदिन अपने ट्यूबवेल पर ही सोते हैं। रविवार की देर रात किसी शरारती ने पशुशाला में आग लगा दी। पशुशाला में बंधे मवेशियों की चीखें सुन ट्यूबवेल पर सो रहे बाबूलाल की नींद खुल गई। उसने गुहार लगाई तो ग्रामीण वहां पहुंचे और ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस दौरान पशुशाला में बंधे दो मवेशियों की जलकर मौत हो चुकी थी। बाबूलाल ने बताया कि सरिया में भूसा व उसमें अनाज रखा था। आग से भूसा व गेहूं, चना, सरसों, मटर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सोमवार की सुबह हलका लेखपाल राम तीरथ गुप्ता व प्रधान भरत राम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। बाबूलाल ने एक युवक के खिलाफ आगजनी की तहरीर कोतवाली में दी है। पुुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन