फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Old man murdered

अवैध संबंध की रंजिश में अधेड़ की पीटकर हत्या

Wed, 23 Sep 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

महिला से अवैध संबंध की रंजिश को लेकर मंगलवार की रात अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के हाजीपट्टी रामापुर गांव से जुड़ा है।

विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मनियारी गांव निवासी जगदेव उर्फ बब्लू मौर्य (46) पुत्र ईश्वरदीन धम्मौर थाना क्षेत्र के हाजीपट्टी रामापुर निवासी नाना सुकई मौर्य के घर पर रहता था। जगदेव उर्फ बब्लू मौर्य का इसी गांव की एक महिला से काफी दिनों से अवैध संबंध थे। महिला के घर वालों ने जगदेव को कई बार समझाया भी था। जगदेव पर इन बातों का कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार की रात जगदेव गांव में टहल रहा था। तभी चंदुल उर्फ चंदन नाई पुत्र शिवनाथ निवासी वैधिकपुर रामापुर ने जगदेव पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में जगदेव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन जगदेव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना के बाद एसओ धम्मौर दिनेश सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने जगदेव की पत्नी श्यामा देवी की तहरीर पर आरोपी चंदुल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत एसओ ने बताया कि पुलिस ने हत्या आरोपी चंदुल को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना है कि जगदेव का हत्या आरोपी के परिवार की एक महिला से नाजायज संबंध था। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed