{"_id":"5783cc714f1c1b1b0813d8e3","slug":"newly-borned-stolen-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल में नवजात चोरी, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला महिला अस्पताल में नवजात चोरी, हड़कंप
Amarujala Bureau
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजन परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद जनरल वार्ड में भर्ती प्रसूता के एक बच्चे को रविवार की रात एक महिला चुराकर ले उड़ी। बच्चा गायब देख प्रसूता बिलख पड़ी। वार्ड में भर्ती महिलाओं और तीमारदार सन्न रह गए।
विज्ञापन
इस घटना से तिलमिलाए अस्पताल प्रशासन ने महिला से सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर उसे और उसके नवजात शिशु को बाहर निकाल दिया। बच्चे को पाने की उम्मीद में महिला अपने नवजात शिशु के साथ ही अस्पताल परिसर में रैन बसेरे के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गई। अमर उजाला ने अस्पताल प्रशासन को घेरा तो हरकत में आए चिकित्सकों ने महिला और उसके नवजात शिशु को दोबारा वार्ड में भर्ती किया।
विज्ञापन
पुलिस ने नवजात शिशु के पिता की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीपरपुर थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी चंद्रभान की पत्नी फोटो देवी (26) को बीते नौ जुलाई की रात करीब नौ बजे प्रसव के लिए आशा बहू ऊर्मिला जिला महिला अस्पताल लाई थी। जिला अस्पताल में फोटो देवी ने रविवार सुबह जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के बाद फोटो देवी को बच्चों के साथ ही अस्पताल के जनरल वार्ड में बेड नंबर 25 पर शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
जुड़वा बच्चों से फोटो देवी और उनके पति चंद्रभान काफी खुश थे। 10/11 जुलाई की देर रात करीब दो बजे जनरल वार्ड में बेड पर लेटी फोटो देवी के पास से उसके एक बच्चे को एक महिला चुराकर फरार हो गई। जागने पर फोटो देवी सन्न रह गई। फोटो देवी ने जब बिलखना शुरू किया तो अस्पताल परिसर में में लेटे चंद्रभान भी पहुंच गए। रात में ही बच्चा चोरी होने की सूचना फोटो देवी ने सीएमएस डॉ. ऊर्मिला चौधरी ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे नगर कोतवाल वीपी सिंह ने घटना स्थल की जांच की। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सादे कागज पर फोटो देवी से अंगूठा लगवाकर उसे बाहर निकाल दिया।