{"_id":"587903754f1c1bc156ba9bbf","slug":"newly-born-found-dead-in-hospital-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव
Amarujala Bureau
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
चल रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के टॉयलेट में शुक्रवार की सुबह एक नवजात शिशु का शव लावारिस हालत में देखा गया। शिशु का शव मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तैनात सफाई कर्मी इस्माइल शुक्रवार की सुबह इमरजेंसी वार्ड की सफाई के लिए पहुंचा। सफाई करते हुए वह इमरजेंसी से सटे टॉयलेट कक्ष में पहुंचा तो भीतर का नजारा देखकर सन्न रह गया। टॉयलेट की फर्श पर एक नवजात शिशु का शव पड़ा था। सफाईकर्मी ने इसकी सूचना तत्काल इमरजेंसी के चिकित्साधिकारी को दी। शव मिलने की खबर अस्पताल में तेजी से फैल गई। लोगों की भीड़ इमरजेंसी वार्ड के पास जमा हो गई।
विज्ञापन
लावारिस हालत में मिले नवजात शिशु के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ईएमओ की सूचना पर सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी सीएमओ व कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की। नवजात का शव कैसे टॉयलेट में पहुंचा इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नहीं दे सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन