{"_id":"5920782c4f1c1b8523f23b40","slug":"murder-by-hitting-the-beer-bottle-on-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर बीयर की बोतल मारकर पूर्व प्रधान के पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर बीयर की बोतल मारकर पूर्व प्रधान के पति की हत्या
सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अखंडनगर के बड़ौरा ख्वाजापुर गांव में रोते-बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार को जूस का पैसा दिलाने से नाराज एक युवक ने बड़ौरा ख्वाजापुर गांव की पूर्व प्रधान के पति के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान के पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
परिवारीजन शनिवार की सुबह घायल को लेकर ट्रॉमा सेंटर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। पूर्व प्रधान के पति की मौत से गांव में तनाव है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा को तरमीम कर दिया है।
अखंडनगर थानाक्षेत्र के बड़ौरा ख्वाजापुर गांव की पूर्व प्रधान बदामा देवी शुक्रवार की शाम अपने पति श्रीराम कनौजिया (45) के साथ बाइक से अखंडनगर बाजार गई थीं। अखंडनगर बाजार में चौराहे के पास ही बड़ौरा ख्वाजापुर गांव का कलंदर निषाद जूस की दुकान करता है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान बदामा देवी और श्रीराम कनौजिया जूस की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर तीन युवक जूस पी रहे थे, जबकि मिंटू निवासी अलाउद्दीनपुर बीयर पी रहा था। तीनों युवक जूस पीकर जाने लगे तो कलंदर ने उनसे पैसा मांगा। युवकों ने दुकानदार को पैसा नहीं दिया। इस बीच श्रीराम कनौजिया ने दखल देते हुए युवकों से दुकानदार को पैसा दिला दिया।
इससे नाराज मिंटू ने बीयर की बोतल से श्रीराम कनौजिया के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय लोग लेकर थाने पहुंचे, जहां श्रीराम ने मिंटू के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। तहरीर देने के बाद श्रीराम बेहोश हो गए।
परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शनिवार की सुबह चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन श्रीराम को लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।