{"_id":"5a2eb63f4f1c1b3c3d8bcee6","slug":"municipal-corporations-worker-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मचारी को दिनदहाड़े गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका कर्मचारी को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
Amarujala Bureau
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
शहर के तिकोनिया पार्क के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार ठीक करा रहे नगर पालिका कर्मी को दो युवकों ने गोलियों से भून डाला। पालिका कर्मी की मौत की तस्दीक करने के बाद दोनों हत्यारे स्कूटी से एमजीएस रोड की तरफ भाग निकले। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना पाते ही एएसपी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। उम्मीद है कि कैमरे में हत्यारे कैद हुए हैं।
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी अजीत तिवारी उर्फ दीपू (38) पुत्र राम शिरोमणि तिवारी नगर पालिका में कर्मचारी था। अजीत तिवारी अपने परिवार के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के जलकल परिसर में सरकारी आवास में रहता था। सोमवार की शाम करीब चार बजे अजीत तिवारी अपनी कार संख्या-यूपी 44 एसी 4030 को ठीक कराने के लिए तिकोनिया पार्क के पास सिंह ऑटो मोबाइल की दुकान पर पहुंचा था।
विज्ञापन
अजीत दुकान के बाहर एक कुर्सी पर बैठकर कार ठीक करा रहा था तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाते हुए पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही अजीत कुर्सी समेत नीचे गिर पड़ा। अजीत को बदमाशों ने पांच गोलियां मारी। अजीत की मौत की तस्दीक करने के बाद दोनों हत्यारे स्कूटी पर बैठकर एमजीएस रोड की तरफ भाग निकले। आस-पास के लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ सिटी श्याम देव, नगर कोतवाल एसके मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को मार्च्यूरी भेजा।
विज्ञापन