{"_id":"0b777861f44fca1aae8fa347bcb0d15b","slug":"mother-jumped-to-the-train-with-daughters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की प्रताड़ना से तंग एक विवाहिता शुक्रवार देर रात दो मासूम बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। घटना में गंभीर रूप से घायल तीनों को स्थानीय लोगों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
गांव बरनाटीकर निवासी छोटेलाल की पुत्री पुष्पा (30) का विवाह गांव पिपरी थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ में हुआ था। शादी के बाद पुष्पा को दो बेटियां हुई थीं। शुक्रवार शाम पुष्पा का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पुष्पा पुत्री खुशी (4) और मुस्कान (3) के साथ घर से निकल पड़ी। देर रात गौरीगंज पहुंची पुष्पा ने पश्चिमी आउटर के पास प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घटना में पुष्पा और उसकी दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुष्पा के पिता को देने के साथ ही घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें रात में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में घायलों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता छोटेलाल ने कहा कि उनकी पुत्री का पति बेटा नहीं होने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित करता था। शुक्रवार रात भी मनोज ने पुष्पा के साथ इसी बात को लेकर मारपीट की थी। लखनऊ से वापस लौटने के बाद वे बेटी के पति व अन्य ससुराजीजनों के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।