{"_id":"d79e45f18c415cb582cb4b9d73e5dab4","slug":"man-beaten-his-pregnant-wife-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की पिटाई से गर्भवती महिला की मौत
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व पति की पिटाई से घायल गर्भवती पत्नी की शुक्रवार की रात प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पॉली गांव निवासी संतराम की बेटी मीरा (26) की इसी थाना क्षेत्र के पूरे नजर अली गांव निवासी महेश कुमार के साथ पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद महेश कुमार आए दिन शराब के नशे में धुत होकर मीरा की पिटाई करता था। बीते बुधवार की रात मीरा को महेश एक कमरे में बंद करके डंडे से पीटा था।
विज्ञापन
पिटाई से गर्भवती मीरा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दूसरे दिन सूचना के बाद पहुंची मीरा की मां जगपता ने उसे क्षेत्र के फुंदनपुर गांव में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। मीरा के पेट में आठ माह का शिशु था।
शुक्रवार की रात मीरा की हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मीरा के गर्भस्थ शिशु को बचाने के लिए ऑपरेशन किया लेकिन दोनों की मौत हो गई।
शनिवार की सुबह मीरा की मां जगपता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पति महेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इस बाबत एसओ संतोष यादव ने बताया कि मीरा की पिटाई में प्रयुक्त खून से सना डंडा पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।