फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lovers commit sucide

प्रेमी युगल ने ट्रेन के  सामने कूद जान दी

Fri, 29 Apr 2016 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 29 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित सिप्तापुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की है। मामला पूरे बाघराय गांव से जुड़ा है। 

विज्ञापन



कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे बाघराय गांव निवासी मोनू (22) पुत्र अर्जुन रैदास का पड़ोसी नीतू (18) पुत्री नंदलाल रैदास से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ जीवन बसर करना चाहते थे लेकिन परिवारीजनों को उनके संबंध पर एतराज था। शुक्रवार की सुबह सिप्तापुर गांव के पास ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। शव की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। दोपहर करीब डेढ़ बजे पूरे बाघराय गांव से पहुंचे मोनू और नीतू के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। इस बाबत एसओ कोतवाली देहात आशुतोष मिश्र ने बताया कि मोनू और नीतू में प्रेम प्रसंग था। घर वाले इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में युवती के घर वालों ने उसकी शादी भी कर दी थी। शायद यही वजह है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed