{"_id":"5a0c74b54f1c1bd0408b6d2b","slug":"liquor-seized-two-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों में बंटने आई 114 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोटरों में बंटने आई 114 पेटी शराब बरामद
Amarujala Bureau
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज किया गया
- फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत चुनाव में वोटरों को अपने पाले में करने के लिए बाहर से मंगाई गई 114 पेटी शराब पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ ली। पुलिस ने पिकअप चालक व खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि शराब मंगाने वाले की जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि शराब वोटरों को पिलाने के लिए मंगाई गई थी। शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना नगर पंचायत चुनाव में वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी हर तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। इसी क्रम में सुल्तानपुर जिले के दूबेपुर से 114 पेटी देसी शराब एक प्रत्याशी ने मंगाई थी। शराब की डिलीवरी मंगलवार की रात मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अढ़नपुर में होनी थी। मंगलवार की रात कोतवाल मुसाफिरखाना रामराघव सिंह पुलिस टीम के साथ दाउदपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक पिकअप वहां पहुंची, जिसे पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो उसका चालक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
पिकअप की तलाशी लेने पर उसपर 114 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक महेंद्र गौतम निवासी मेड़ई का पुरवा कोतवाली नगर व खलासी सोनू निवासी कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि यह शराब एक प्रत्याशी ने मंगाई थी। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए वाहन को सीज कर दिया। इस बाबत कोतवाल ने बताया कि शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। शराब को एक प्रत्याशी ने चुनाव में बांटने के लिए मंगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि होने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन