{"_id":"b3a6c5013ca66c1fd8947bee77dc099d","slug":"lawyer-shot-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार अधिवक्ता पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अधिवक्ता बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर दो बाइकों से फरार हो गए। घायल वकील को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एएसपी ने घायल अधिवक्ता से घटना के बाबत पूछताछ की है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के धर्मदासपुर लोहरामऊ निवासी अधिवक्ता आलोक तिवारी (40) पुत्र रघुवर शरण तिवारी गुरुवार की सुबह बाइक से दीवानी न्यायालय जा आ रहे थे। रास्ते में कोतवाली नगर क्षेत्र के 400केवी के पास दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने आलोक को ओवरटेक करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली आलोक के पैर और कमर में लगी। गोली लगते ही अधिवक्ता बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए, जिन्हें देखते ही हमलावर असलहा लहराते हुए दो बाइकों से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पाते ही एएसपी प्रद्युम्न सिंह, एसडीएम सदर रतीभान वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायल अधिवक्ता से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में घायल अधिवक्ता आलोक तिवारी ने बताया कि पांच युवकों ने रंजिश में उन्हें गोली मारी है। इस बाबत इंस्पेक्टर वीपी सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन