फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jwellery businessman shot at.looted

सर्राफ को गोली मारकर सवा लाख के जेवरात लूटे

Tue, 12 Jan 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 12 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन

दिनदहाड़े सर्राफ को भरी बाजार में गोली मारकर तीन बदमाशों ने नगदी सहित करीब एक लाख 30 हजार रुपये कीमत के जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक शाहगंज की तरफ बाइक से फरार हो गए। सर्राफ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की घटना से नाराज व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया।  पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन



जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के सूरापुर पुरानी बाजार निवासी सर्राफ छोटेलाल सोनी (35) की घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के तवक्कलपुर नगरा सूरापुर में सराफा की दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब पौने नौ बजे छोटेलाल सोनी घर जेवरात से भरा बैग लेकर पैदल ही दुकान आ रहे थे। दुकान से करीब 50 मीटर की दूरी पर दुर्गा मंदिर के पास छोटेलाल मंदिर के सामने पूजा कर रहे थे। तभी मुंह पर गमछा डालकर दो युवक वहां पहुंचे और छोटेलाल के हाथ से बैग छीनने लगे।
विज्ञापन


 छोटेलाल ने विरोध किया तो दूसरे युवक ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली छोटेलाल सोनी के गले व जबड़े को चीरती हुई निकल गई। सर्राफ के जमीन पर गिरते ही दोनों युवक बैग लेकर थोड़ी दूर पर खड़े बाइक सवार के पास पहुंचे और तीनों शाहगंज की तरफ फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई व्यवसायी के साथ लूट से अफरा-तफरा मच गई। लूटपाट से नाराज व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर दी। गंभीर हालत में व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाते ही नगर कोतवाल वीपी सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, व्यवसायियों ने सूरापुर बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना पाते ही एएसपी प्रद्युम्न सिंह, सीओ कादीपुर राम औतार कर्णवाल, सूरापुर चौकी इंचार्ज डीपी शुक्ला भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एएसपी ने व्यवसायियों को समझाया-बुझाया तब लोगों ने एक घंटे बाद अपनी-अपनी दुकानें खोली। जिला अस्पताल में भर्ती व्यवसायी छोटेलाल ने बताया कि बैग में एक किलोग्राम चांदी, 30 ग्राम सोना और सात हजार रुपये नकद थे। इस बाबत सूरापुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed