{"_id":"6ae0ebbb8efdc6600e0de5fd","slug":"farmer-dies-finance-company-employees-accused-of-harassment-hapur-news-c-135-1-hpr1001-151133-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसान की मौत, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसान की मौत, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
सिंभावली। गांव माधापुर में हुई किसान जयप्रकाश की मौत के मामले में बेटे ने फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मंगलवार को मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव निवासी विशाल कुमार ने तहरीर दी है। बताया कि उनके पिता जयप्रकाश ने भैंस खरीदने के लिए फाइनेंस कंपनी 69 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। उनके पिता हर माह 3710 रुपये की किस्त लगातार जमा कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि किसी कारण से वह दो महीने की किस्त जमा नहीं कर सके। जिस कारण कंपनी का एजेंट और उसके साथी लगातार उनके पिता पर दबाव बना रहे थे। आरोपी करीब दस दिनों से उनके घर आकर गाली-गलौज करते थे। इसके अलावा मकान बनाने के लिए लिए गए ऋण की कंपनी के कर्मचारी भी उनके पिता को काफी समय से परेशान कर रहे थे।
26 अक्तूबर को एक एजेंट उनके खेत पर पहुंचा, जिसने किस्त जमा नहीं करने पर गांव के लोगों के सामने अपमान करने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर उनके पिता ने जहर खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित का कहना है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के उत्पीड़न, अपमान से परेशान होकर ही उनके पिता ने यह कदम उठाया है।