फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One arrested from Sangrur, Punjab, in connection with 'chitta' (synthetic drug) smuggling

Shimla News: चिट्टा तस्करी में पंजाब के संगरूर से एक गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
One arrested from Sangrur, Punjab, in connection with 'chitta' (synthetic drug) smuggling
कोटखाई में पकड़े चिट्टे के मामले में कार्रवाई
विज्ञापन

व्हाट्सएप चैट और तकनीकी जांच पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस, पंजाब समेत दूसरे राज्यों से शिमला में नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में पंजाब के संगरूर में दबिश देकर तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान सुखपाल सिंह (28) निवासी गांव मनियाना जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक 8 सितंबर को कोटखाई थाना क्षेत्र में आरोपी अंकित के कब्जे से करीब 29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की बैकवर्ड लिंकेज की जांच शुरू की। इस दौरान आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), व्हाट्सएप चैट और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर) का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि अंकित की हेरोइन की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में पंजाब निवासी सुखपाल सिंह (28) निवासी गांव मनियाना जिला संगरूर से बातचीत हुई थी। इसके आधार पर कोटखाई थाना की एक विशेष टीम गठित कर पंजाब रवाना की गई। टीम ने लगातार प्रयासों और गहन जांच के बाद जिला संगरूर के गांव मनियाना से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



64 नेटवर्क ध्वस्त, 86 सप्लायर गिरफ्तार
जिला पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक 86 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी के 64 नेटवर्क ध्वस्त किए हैं। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में आठ मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए थे जबकि केवल चार नेटवर्क ध्वस्त किए थे। वर्ष 2024 में पुलिस ने 15 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार करने के साथ ही चार नेटवर्क ध्वस्त किए थे। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि शिमला पुलिस की रणनीति नशे की छोटी खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से नशे के स्रोत और पूरे आपूर्ति नेटवर्क तक पहुंचकर मुख्य सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article