फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegations of assault and shooting, stemming from a long-standing land dispute.

Bulandshahar News: जमीनी विवाद की रंजिश में मारपीट, गोली मारकर घायल करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and shooting, stemming from a long-standing land dispute.
बीबीनगर मारपीट में घायल सुशील। संवाद
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव निसुर्खा निवासी सुनील कुमार ने जमीनी विवाद की रंजिश में मारपीट करने और गोली मारकर उनके चाचा सतेंद्र को घायल करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सतेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने गुलवीर उर्फ गोलू पक्ष के युवक की पांच बीघा जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन पर गुलवीर पक्ष के लोग अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करते रहते हैं। वहीं, उनके खेत से रास्ते निकाल चाहते हैं। विरोध करने पर आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। बताया कि उनका छोटा भाई सुशील बुलंदशहर में एडीजे पॉक्सो कोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। सोमवार की शाम वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव में जैसे ही वह घर जाने वाले रास्ते पर मुड़े, रास्ते में आरोपी पक्ष के कुछ लोग खड़े थे और उन्हें देखकर कमेंट करने लगे। सुशील के घर पहुंचने पर आरोपी पक्ष के दो युवक बाइक लेकर उनके घर के बाहर से गाली देते हुए निकले। इसके बाद परिवार के लोगों ने बाहर आकर देखा तो पहले से ही घात लगाए आरोपी पक्ष के गुलवीर उर्फ गोलू, रोबिन, राजीव उर्फ राजू, चंद्रवीर, जगवीर, सुशीला ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से उनके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और अवैध हथियारों से उनके ऊपर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके चाचा सतेंद्र के सीने में बाई ओर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उनकी जान बचाई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। घायल चाचा को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पूर्व में भी उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


कोट
थाना क्षेत्र के गांव निसुर्खा में जमीनी विवाद की रंजिश में मारपीट, गोली मारकर सतेंद्र को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। रामकरन सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed