{"_id":"6ae0a72ceea23a6c59004135","slug":"one-arrested-in-shoghi-shimla-with-chitta-synthetic-drug-worth-rs-15-crore-shimla-news-c-19-sml1002-811007-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला के शोघी में डेढ़ करोड़ के चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला के शोघी में डेढ़ करोड़ के चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अमृतसर के लिए खास
टैक्सी में पंजाब से शिमला लाया जा रहा था नशा, स्पेशल सेल ने शोघी के पास नाकाबंदी कर पकड़ा 257 ग्राम चिट्टा
पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने पंजाब से हो रही चिट्टा तस्करी की एक और बड़ी खेप बरामद की है। शोघी में मंगलवार को स्पेशल सेल की टीम ने सूचना के आधार पर डेढ़ करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को उस समय यह कामयाबी मिली जब एक टैक्सी की जांच की गई। आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेशम सिंह (34) अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। एएसपी सिटी मेहर पंवार ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता के दौरान इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम आरोपी की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रख रही थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी टैक्सी से शिमला की ओर आ रहा है और इसके पास बड़ी मात्रा में चिट्टा है। इस आधार पर पुलिस ने शोघी के पास नाकाबंदी की। इसी बीच पुलिस ने टैक्सी को तलाशी के लिए रोका तो जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 257 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत बालूगंज थाने में प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चिट्टे की यह खेप कहां से लाई थी और इस सप्लाई चेन के पीछे कितने लोग शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय नशा तस्करी का नेटवर्क हो सकता है जो पंजाब से शिमला के लिए नशा तस्करी के नेटवर्क को चला रहा था।
विज्ञापन
इनसेट
इस साल पुलिस ने पकड़ा 30 करोड़ का चिट्टा
पुलिस ने इस साल नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत दस महीनों में करीब 5.5 किलोग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें लगभग 1.120 किलोग्राम हेरोइन की एक बड़ी बरामदगी भी शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने इसी साल न्यू शिमला क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की वाणिज्यिक मात्रा में एलएसडी भी बरामद किया है। इस मामले में एसटीएफ के कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई थी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस 16.5 किलोग्राम चरस, 14 किलोग्राम अफीम और 6 किलोग्राम पॉपी हस्क की बरामदगी कर चुकी है। पुलिस दुर्गम क्षेत्रों में उगाई जाने वाली भांग और अफीम की अवैध खेती पर भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अभी तक भांग और अफीम की अवैध खेती के दस लाख से अधिक पौधों को नष्ट किया है। एएसपी सिटी मेहर पंवार ने बताया कि शिमला पुलिस नशे के बड़े सप्लायरों, उनके नेटवर्क और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना, नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है।