{"_id":"59e391f94f1c1b8d698b5ef2","slug":"jcb-siezed-in-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में लगी जेसीबी व तीन ट्रैक्टर ट्रालियां सीज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में लगी जेसीबी व तीन ट्रैक्टर ट्रालियां सीज
Amarujala Bureau
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से मिट्टी के खनन में लगी जेसीबी मशीन के साथ ही पुलिस ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियां सीज कर दी। पुलिस ने भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बौरा जगदीशपुर गांव में स्थित एक ईट् भट्ठा मालिक गांव के ही एक किसान की जमीन लीज पर लेकर शासन की मंशा के विपरीत शनिवार की रात जेसीबी मशीन से खनन करवा रहा था। मिट्टी ट्रॉली पर लादकर ईंट पाथने के लिए भट्ठे पर ले जाकर गिरा रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सेमरी पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गाप्रसाद शुक्ला को दी। सूचना पाते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जेसीबी चालक जुबेर से खनन का कागज मांगा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने खनन में लगी जेसीबी व तीन मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर कोतवाली जयसिंहपुर पहुंचा दिया। रविवार की सुबह भट्ठा मालिक कोतवाली पहुंचा, लेकिन वह कोई कागज पुलिस को नहीं दिखा सका। पुलिस ने ईट्-भट्ठा मालिक के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कर जेसीबी व तीनों ट्रैक्टर व उनकी टालियों को सीज कर दिया।
विज्ञापन